गुरुवार की अहले सुबह नगर से ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को कड़े शब्दों में नियमों के पालन के लिए जागरुक व वाहन जांच से हड़कंप मच गया। नगर में आने वाली ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क पथ पर दिखने वाले वाहन अपने घरों की ओर रूख कर गये। इतना ही नहीं अनावश्यक रुप से घरों से निकलने वाले कुछ लोगों ने अपनी आदत बदलते हुए घर में ही रहने में भलाई समझी। वाहन जांच क्रम में अधिकारियों ने 56 दो पहिया, तीन पहिया और दो चार पहिया वाहनों को जब्त कर स्पष्ट कर दिया कि नियमों को तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएेगें। सभी वाहनो से जुर्माने की राशि वसूली गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने ठाकुरगंज से सटे बंगाल और नेपाल सीमा का जायजा लिया। बताते चलें कि सर्किल इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष मोहन कुमार और सीओ उदय कृष्ण यादव के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम कोरोना से लोगों की रक्षा के लिए लाॅकडाउन टू में नियमों के पालन कराने के लिए लगातार कारवाई कर रही है।
वाहन जांच में 12 वाहन चालकों से वसूले गये 13 हजार रुपये
प्रखंड क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो इसके लिए गुरुवार को भी तीनों थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों से 13 हजार का जुर्माना वसूला।जानकारी देते हुए दिघलबैंक थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र से 2 वाहनों से तीन हजार का जुर्माना वसूला गया। जबकि गन्धर्वडांगा थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से 5 वाहनों से 5 हजार का जुर्माना वसूला गया।वही कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके थाना क्षेत्र से 5 वाहनों 5 हजार का जुर्माना वसूल करते हुए सख्त हिदायत देते हुए वाहन चालकों को छोड़ दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S3COmg
No comments:
Post a Comment