कोरोना संक्रमण से बचाव को ले पंचायतों में सैनिटाइजेशन शुरू - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Saturday, April 25, 2020

कोरोना संक्रमण से बचाव को ले पंचायतों में सैनिटाइजेशन शुरू

प्रखंड क्षेत्र के मलाढ पंचायत के मुखिया डोलती देवी, नौआबाखर पंचायत के मुखिया रामप्रसाद साह, शिवपुरी पंचायत के मुखिया फेकू शर्मा की देखरेख में सभी अपने-अपने पंचायत में शनिवार को सैनिटाइजेशन शुरू किया। वहीं मलाढ़ पंचायत के वार्ड 01, नौआबाखर पंचायत के वार्ड 04, शिवपुरी पंचायत के वार्ड 10 से सैनिटाइजेशन शुरू किया।
इसको लेकर मुखिया रामप्रसाद साह एवं फेकू शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए पंचायत के सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान लोगों के बीच मास्क साबुन का भी वितरण किया गया है। पंचायत को सैनिटाइज करने के लिए सरकार के निर्देश के अनुसार एक लीटर पानी में दस एमएल रसायन मिला कर छिड़काव किया जा रहा है। मौके पर धर्मेन्द्र दास, परवीन मंडल, शत्रुघ्न शर्मा, गगनदेव मंडल, देवजीत मंडल, वार्ड सदस्य बीबी रहाना, सुशीला देवी, मो अफ़रोज़, दशरथ महतो, छोटेलाल साह, कल्याण मंडल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैनिटाइज करते कर्मी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/354HwFK

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad