खेत में धान रोप रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, चार लोगों की मौत - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Tuesday, June 30, 2020

खेत में धान रोप रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, चार लोगों की मौत

बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग खेत में धान रोप रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। गरखा थाना क्षेत्र के महमदा गांव के तीन और रामगढ़ा गांव में वज्रपात से एक की जान गई है।

मृतकों की पहचान महमदा गांव निवासी ठाकुर राय, सरोजा देवी, रवि कुमार और रामगढ़ा गांव निवासी रामायण साह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पिछले दिनों बिहार के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gfPEaX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad