मुखिया के पति की बम और गोली मारकर हत्या, पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Tuesday, June 30, 2020

मुखिया के पति की बम और गोली मारकर हत्या, पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी

बिहार के जमुई जिले में मंगलवार को एक मुखिया के पति की अपराधियों ने बम और गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई, यह अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, कोदबरिया पंचायत की मुखिया पारो देवी के पति राजेश यादव उर्फ गुर्जर यादव पर अपराधियों ने बम और गोली से हमला बोल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भलुयाना गांव में मुखिया के पति राजेश अपने घर से निकलकर कहीं जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने बम फेंका और अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जान गंवाने वाले राजेश यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आपसी रंजिश के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजेश के शव के पास रोते-बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38cbGbA

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad