अदालतगंज तलाब में नहाने के दौरान 16 वर्षीय सोहेल बख्खो उर्फ नवी अली की डूबने से मौत हो गई। कमला नेहरू नगर का रहने वाला नवी अपने दोस्तों के साथ निर्माणाधीन पोखर में नहाने आया था। वह शमशेर, रोहित और एक अन्य साथी के साथ दिन के 12 बजे नहाने पहुंचा था। नहाते-नहाते तीनों बीच तलाब में चले गए। इसी बीच नवी डूबने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश भी की। बीच पोखर से खींचकर उसके साथी काफी दूर तक लाए भी लेकिन जब बचाने वाले ही डूबने लगे तब सब उसे छोड़ आगे निकल गए। तीन घंटे बाद नवी अली का शव पोखर से निकाला गया। कोतवाली थानेदार राम शंकर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान युवक डूबा था।
एक महीने बाद था बहन का निकाह, पसरा मातम: नवी चार भाइयों में मंझला था। वह अपने दोस्तों के साथ शादी-विवाह में वेटर का काम करता था। उसके पिता शबाब बख्खो और मां शबाना खातून है। परिजनों ने बताया कि अगले महीने ही उसकी बहन का निकाह होना है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम फैल गया। घटना होते ही लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। अदालतगंज के आसपास के लड़के नवी को ढूंढ़ने के लिए पोखर में उतर भी गए। चार-पांच लड़के उसे तलाशते रहे लेकिन नवी नहीं मिला। दो घंटे तक जब गोताखोर नहीं आए तब आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C0z8wI
No comments:
Post a Comment