सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उन्हें अपने जाल में ऐसा जकड़ लिया था कि उनके पिता केके सिंह से बेटे की बात नहीं हाेने देती थी। पिता काे इकलाैते बेटे से माेबाइल पर बात करने के लिए रिया और सुशांत की मैनेजर रही श्रुति माेदी से मिन्नत करनी पड़ती थीं। लाचार पिता ने सुशांत से बात कराने के लिए इन दाेनाें काे पिछले साल 29 नवंबर, 2019 काे वाट्सएप चैट किया था।
इसी वाट्सएप चैट का स्क्रीन शाॅट मंगलवार काे सामने आया है। इन दाेनाें ने सुशांत से बात कराना ताे दूर, केके सिंह के मैसेज काे देखा पर जवाब तक नहीं दिया। दरअसल, रिया ने भी साेमवार काे वाट्सएप चैट का स्क्रीनशाॅट अपने लीगल टीम के जरिए भेजवाया था। इसमें रिया और सुशांत के बीच वाट्सएप चैट का स्क्रीनशाॅट था।
रिया से कहा था, कॉल कर हमें जानकारी दो
केके सिंह ने रिया को किए मैसेज में लिखा था- जब तुम जान गई हो कि मैं सुशांत का पापा हूं, तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसकी देखभाल और इलाज करवा रही हो, तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो।
श्रुति मोदी को मैसेज में लिखा था- चिंता हाेने लगी है, फ्लाइट का टिकट भेज दाे
29 नवंबर, 2019 को ही केके सिंह ने श्रुति मोदी को भी मैसेज किया था। इसमें लिखा था- मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कार्य और उसे भी तुम ही देखती हो। वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहा हूं। सुशांत से बात हुई थी तो उसने कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए। इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था। अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई आना चाहता हूं। फ्लाइट का टिकट भेज दो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FgwvbC
No comments:
Post a Comment