शराब के साथ स्कॉर्पियो व पिकअप जब्त, तीन धराए - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2020

शराब के साथ स्कॉर्पियो व पिकअप जब्त, तीन धराए

बुधवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो व पिकअप से शराब की भारी खेप ले जायी जा रही थी। जिसकी भनक पुलिस काे लग गई। फिर क्या था। छापेमारी कर पुलिस ने 4800 बोतल शराब के साथ स्कॉर्पियो व पिकअप को जब्त कर लिया। वहीं तीन धंधेबाजों को भी धर दबोचा। शराब के साथ स्कॉर्पियो, पिकअप वैन व धंधेबाजों को गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी मोड़ से पकड़ा गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में झारखंड के पलामू जिला के स्कॉर्पियो चालक अनूप कुमार गुप्ता, पिकअप चालक रंजीत यादव व गया जिले के आमस निवासी सुमन सिंह शामिल है।

गोह पुलिस को बुधवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो व पिकअप वैन से शराब की भारी खेप उतरने वाली है। सूचना के फौरन बाद गोह पुलिस दल-बल के साथ छापेमारी शुरू की। जैसे ही डिहुरी मोड़ पास पहुंचा कि एक पिकअप वैन व स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी ली गई तो 192 पेटी में रखा 300 एमएल के 4800 बोतल शराब बरामद हुआ। इसके बाद शराब व वाहनों को जब्त कर धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया और थाना लाया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seized Scorpio and pickup with alcohol, three arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iFt50f

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad