जन सहयोग से गेटवे निदेशक रमन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, August 13, 2020

जन सहयोग से गेटवे निदेशक रमन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया

जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गेटवे के निदेशक रमन सिंह साथ में गाइडलाइन से विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया। जिसमें जन सहयोग से पैसे इकट्ठा किए गए और बाढ़ पीड़ितों की मदद कार्यक्रम की शुरुआत तरैया से की गई। विदित हो कि कोरोना काल एवं अन्य कई आपदा में इन्होंने अपनी टीम एवं जनसहयोग से लोगों की मदद की है।

सिंह ने बताया कि जरूरत मदों की मदद करना एवं लोगों को इसके प्रति प्रेरित करना इंसानियत का परिचायक है। इस बार का कार्यक्रम लगभग 1 महीने तक चलाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार को 1 सप्ताह के भोजन जिसमें ताजा भोजन एवं रेडीमेड दोनों जैसे की चूरा, सत्तू, ब्रेड, चावल, आटा और जरूरत की समान जैसे कि तिरपाल, मोमबत्ती, मच्छर अगरबत्ती, नवजातों के लिए दूध इत्यादि की व्यवस्था की गई है। जिले के बहुत सारे इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। लोगों को रहने के लिए घर नहीं है इसीलिए सड़क पर रहने को मजबूर है उसपर बारिश भी परेशान कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gateway Director Raman Singh with public support pledged to help the flood victims


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344Aimu

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad