मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले 155 शिक्षकों पर नगर थाना में एफआईआर - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले 155 शिक्षकों पर नगर थाना में एफआईआर


इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का बहिष्कार करने वाले जिले के 155 शिक्षकों पर डीईओ देवेन्द्र कुमार झा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधान सचिव स्तर से बढ़ते दबाव के बीच रविवार को 11ः40 बजे उक्त एफआईआर कराया गया है। वहीं 38 शिक्षकों को निलंबित भी किया गया है। जिसमें नगर निगम के 25 और बलिया नगर पंचायत के 13 शिक्षक शामिल हैं। मालूम हो जिला शिक्षा विभाग ने जिले के 178 शिक्षकों को निलंबित करने के लिए विभिन्न नियोजन इकाई को पत्र भेजा था। जबकि 314 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया था। इसी कड़ी में एसपी से वार्ता के बाद डीईओ ने नगर थाना में 155 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं विभागीय आदेश के बाद मूल्यांकन कार्य में असहयोग करने वाले 131 एमपीपी पर भी कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गई है। ये वे सारे एमपीपी हैं जिसने आदेश के बाद भी मूल्यांकन कार्य में असहयोग किया है। जिसके कारण मूल्यांकन के बाद रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड करने में समस्या आ रही है।

सूचना के अनुसार सोमवार को मूल्यांकन में योगदान करने वाले शिक्षकों की संख्या 197 हो गई है। जबकि अबतक 14 हजार 500 इंटर की कॉपी की भी जांच हो चुकी है। मालूम हो कि जिन शिक्षकों पर एफआईआर हुआ है वे ओमर बालिका मूल्यांकन केन्द्र के लिए प्रतिनियुक्त किए गए हैं। बांकी के बीपी, जेके और एसबीएसएस कॉलेज के शिक्षकों पर कार्रवाई होनी बाकी है। जबकि जिला परिषद में निलंबन का कार्य धीमा चल रहा है। बेगूसराय जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानंद चौधरी ने सोमवार शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष से मिला। जिसमें उन्होंने नियोजित शिक्षक पर कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वार्ता के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने शिक्षकों को अपना समर्थन देते हुए शिक्षकों पर किसी भी तरह के दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का भी आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सदस्य कार्यसमिति सुबोध कुमार, अनुमंडल सचिव प्रभात कुमार शर्मा, विक्रांत भास्कर, अरुण कुमार हरि, वितरित संघर्ष मोर्चा के रामाज्ञा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39gm164

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad