मंगलवार दोपहर बाद अज्ञात अपराधियों ने शौच गए 16 वर्षीय किशोर की सीने में गोली मार हत्या कर दी। घटना महीनाथ नगर पंचायत में गोंगी गांव में हुई। गोंगी गांव निवासी राजकुमार यादव के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार घर से पूरब गोंगी कुड़िया के पास पुल पर बाइक रोक शौच करने गया था।
गड्ढे के पश्चिमी किनारे से अपराधी ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो किशोर की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गया। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या से परिजन इतने डरे सहमे हुए हैं कि मामले में अपना मुंह बंद रखने में ही भलाई समझ रहे हैं।
जबकि मौके पर उपस्थित ग्रामीण मृतक को मिलनसार व अच्छे स्वभाव का बता रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक किशोर दो भाइयों में छोटा था। उसने इसी वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। वह परीक्षा फल आने के बाद आगे की पढ़ाई के बारे में सोच रहा था। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
लाश देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hjYO1
No comments:
Post a Comment