जनसमस्याओं को लेकर किया गया जनसंपर्क - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Tuesday, March 3, 2020

जनसमस्याओं को लेकर किया गया जनसंपर्क


बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी ललन किशोर झा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से जनसमस्याओं की निदान के संबंध में बातचीत की। झा ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के अरेर, बेनीपट्टी, कपसिया, धकजरी, जरैल, लोहा, कलुआही, बलाईन, करमौली, मुरेठ आदि गांवों का दौरा किया और लोगों से बातचीत कर जनसमस्याओं को देखा। गांवों का दौरा करने के बाद समाजसेवी झा ने बताया कि उन्होंने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पुल, सिंचाई, पेयजल आदि समस्याओं का स्थलीय भ्रमण किया है। गांवों में इन समस्याओं को दूर करने के लिए वो जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे। समाजसेवी झा ने बताया कि बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के बाजार में एसएच 52 सड़क पर जलजमाव विकराल समस्या है। बारिश की हल्की फूहाड़ में ही बेनीपट्टी बाजार की सड़क पर भारी पानी का जमाव हो जाता है। जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण हो इस संबंध में वो उचित मंच तक इस बात को ले जाएंगे। समाजसेवी झा ने कहा कि बेनीपट्टी एवं अरेर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी, डकैती, लूट आदि आपराधिक बढ़ती घटनाओं को लेकर उनके द्वारा डीएम व एसपी से भेंट कर बात की जाएगी। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TNPKgr

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad