नगर थाना क्षेत्र के न्यू चाणक्य नगर मोहल्ले में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 20 हजार नगद समेत 20 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित आनंद कुमार सिन्हा ने इस संबंध में नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह अपने चचेरे नाना की श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए सहरसा चले गए थे। 4 मार्च की सुबह जब वे अपने घर वापस आए तो देखा कि उनके सारे कमरों का ताला टूटा हुआ है। अलमारी का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया था। उनका कहना है कि उनके अलमारी में ₹20000 नगद समेत करीब 20 लाख का जेवरात था। जिसे चोरों ने चुरा लिया है। नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39p4mZT
No comments:
Post a Comment