वीरपुर में डीएम ने सात निश्चय योजना, मनरेगा की जानकारी ली - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

वीरपुर में डीएम ने सात निश्चय योजना, मनरेगा की जानकारी ली


बेगूसराय डीएम अरविन्द कुमार वर्मा बुधवार को करीब 12 बजे वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से मुआयना किया। साथ ही वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 3 व 4 में नल जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम करीब दो घंटे तक प्रखंड कार्यालय में डटे रहे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, मनरेगा, जल जीवन हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली। वहीं अंचल कार्यालय में करीब एक घंटा तक प्रमाण पत्रों, दाखिल खारिज आदि मामलों की जांच पड़ताल की।डीएम ने बताया कि प्रखंड कार्यालय की स्थिति काफी दयनीय है। अभिलेख अद्यतन संधारित नहीं हैं। कैश बुक जुलाई 2019 तक ही संधारित है जो काफी दुःखद स्थिति है। उन्होंने उक्त सभी अभिलेखों को एक माह के अंदर विभागीय नियमानुसार अद्यतन संधारित करने का निदेश दिया। डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय में पंजियों के संधारण की स्थिति बेहतर है। परंतु आरटीपीएस में आवेदन निष्पादन में कमी पाई गई। कुछ आवेदनों को तारीख समाप्ति के बाद निष्पादित किया गया है।

दाखिल-खारिज के मामले में कुछ आवेदन अस्वीकृत पाए गए

उन्होंने हिदायत दिया कि जिस आवेदन का समय नजदीक है उसे समय से निष्पादित किया जाय। दाखिल खारिज के मामले में कुछ आवेदन अस्वीकृत पाया गया। अस्वीकृति का कारण नोटिस का तामिला होने के बावजूद लोगों का नहीं आना है। सीओ को निदेश दिया गया कि नोटिस को उनके घर पर चिपकाएं, साथ ही उनके घर के व्यस्क सदस्य को ही बुला लें। डीएम ने अंचल क्षेत्र के सभी भूमिहीनों का ब्यौरा एक पंजी में संधारित करने का निदेश सीओ को दिया। डीएम ने वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 3 एवं 4 में नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर कनेक्शन का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से नल के द्वारा पानी आने के बारे में बातचीत की।उन्होंने वहां उपस्थित जेई, मुखिया श्रुति गुप्ता और वार्ड सदस्यों से कहा कि सभी घरों में नल का जल का एक ही कनेक्शन है, हर घर में तीन कनेक्शन लगवाएं। एक कनेक्शन शौचालय में ज़रुर लगवाएं। साथ ही कहा कि वार्ड सभा आयोजित कर सभी उपभोक्ताओं से 30 रुपये मासिक लेना प्रारंभ करें। उन्होंने बीडीओ अखिलेश कुमार को हिदायत दी कि सप्ताह में तीन दिन फील्ड में घूमकर सभी योजनाओं का मुआयना करें। मौके पर एसडीएम संजीव चौधरी, सीओ नवीन कुमार चौधरी, आईसीडीएस डीपीओ रचना सिन्हा, थानाध्यक्ष अमर कुमार, एसआई विनय कुमार सिंह, एएसआई सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने करीब दो घंटे तक प्रखंड कार्यालय में ली जानकारी

नल जल योजना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निदेश

नल जल योजना का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - in veerpur dm inquired about seven decision plan mnrega


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32PxZRO

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad