विधानसभा में उठा 2200 सक्षम परिवारों के राशन उठाव का मामला - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

विधानसभा में उठा 2200 सक्षम परिवारों के राशन उठाव का मामला


असरगंज | जन वितरण प्रणाली की अनियमितता का मामला क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मेवालाल चौधरी ने विधानसभा में मामले उठाया। उन्होंने विधानसभा सत्र में कहा कि असरगंज प्रखंड में सरकार के अभियान के तहत 22 सौ सक्षम परिवारों ने अपना राशन कार्ड प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिए जाने के बाद भी उनके राशन कार्ड सेे डीलरद्वारा उक्त परिवारों के नाम पर खाद्य आवंटन कर राशन का उठाव किया जाने के मामले को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मेवालाल चौधरी ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री के समक्ष उठाया। विधायक ने जांच कराकर मंत्री से दोषियों पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार द्वारा क्षेत्र के कार्ड धारियों का सत्यापन कराकर सक्षम लाभुकों का कार्ड जमा कर अनुमंडल कार्यालय भेजा गया था, किंतु जमा किए गए कार्यों की कोई सूची प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा नियमित रूप से पूर्ण अनाज का आवंटन जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्रति महीना दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TpmHRd

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad