असरगंज | आकाश जीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक एमआरपी घनश्याम पासवान की अध्यक्षता में सजुआ पंचायत अंतर्गत सती स्थान पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक में खाद्य विविधता आहार प्रशिक्षण दिया गया जिसमें गर्भवती महिला धात्री महिला 6 माह के बच्चे को सभी पोषाहार के बारे में जानकारी दी गई। आगे उन्होंने बताया कि सही पोषण लेने से स्वस्थ शरीर व मानसिक विकास होता है। इसमें भाग लेने वाले जीविका कैडर के सुनील, सुमन देवी, भारती एवं खुशबू कुमारी उपस्थित थी। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष रेशमा देवी, सचिव रेखा देवी, कोषाध्यक्ष मालती देवी, उपाध्यक्ष सुलेखा देवी, उपसचिव सोनी देवी, जीविका मित्र उषा भारती, सुमन देवी सहित अन्य ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ImAEJh
No comments:
Post a Comment