प्रख्यात साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की 99वीं जयंती मनाई गई - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

प्रख्यात साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की 99वीं जयंती मनाई गई


प्रख्यात साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की 99वीं जयंती बुधवार को शहर के सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी साहित्यकार की जयंती अथवा पुण्यतिथि मनाने का अर्थ है उनकी रचनाओं पर चिंतन करना और एक अच्छे साहित्य का मार्ग प्रस्तुत करना है। साथ ही कहा कि नई पीढ़ी के लिए रेणु, नागार्जुन, राष्ट्रकवि दिनकर, बेनीपुरी, विद्यापति, जानकी बल्लभ, नेपाली सरीखे प्रसिद्ध रचनाकारों को पढ़ना चाहिए। साहित्यकार शेखर सावंत ने कहा कि रेणु के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व ने मुझे साहित्य सेवा के लिए प्रेरित किया, जब करुणा और प्रेम की बात चली है तो तीसरी कसम का ही रावण और हीराबाई की प्रेम कथा प्रेम की पराकाष्ठा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39rzVlZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad