भाजपा नगर मंडल अघ्यक्ष रूपेश गौतम द्वारा बुधवार को विस्तार किया गया। रूपेश गौतम ने बताया कि महामंत्री के रूप में स्टेशन रोड निवासी लाल बहादुर महतो पार्टी का काम संभालेंगे जो पूर्व सांसद डा भोला सिंह के कार्यालय प्रभारी का दायित्व निभा चुके हैं। साथ ही काफी साफ सुथरा छवि के जुझारू कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के पद का दायित्व मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार व रमेश कुमार को दिया गया है जबकि नगर मंत्री के रूप में सुधांशु कुमार, राजीव कुमार व मुकेश कुमार को दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष शुभम मसकरा एवं नगर मीडिया प्रभारी का दायित्व भीम कुमार संभालेंगे। इस मौके पर नगर कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई, जिसमें डॉ डिम्पल कुमारी, बेबी देवी, श्वेता कुमारी,संदीप अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, गुड्डू वर्मा अन्य नामों की घोषणा की गई। नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पुराने, युवा एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को नगर कमिटी में जगह दी गई है।
इन्होंने दी बधाई
नगर मंडल कमिटी के नव चयनित पदाधिकारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू एवं मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बधाई देते हुए कहा कि नगर में पार्टी को और अधिक मज़बूत करने के लिए हर समाज से लोगों को चुनकर उन्हें दायित्व दिया गया है।
नगर भाजपा के महामंत्री बने लालबहादुर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vtkoU9
No comments:
Post a Comment