बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल द्वारा उपस्थित प्रदर्शनकारी महिलाओं को संबोधित करने के बाद बारसोई में 41 दिनो से चल रहे शाहीनबाग के तर्ज पर धरना प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। विदित हो कि बुधवार को एसडीओ अपने दल बल के साथ धरनास्थल पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि आगामी होली महापर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बारसोई प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन के आयोजकों से लगातार आग्रह करने के उपरांत तत्काल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं आयोजकों के साथ साथ बारसोई वासियों को शांति बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सभी बारसोई वासियों का
आभार जताया।
होली के उत्सव को लेकर लिया निर्णय
धरना प्रदर्शन सभा के अध्यक्ष नगीना प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग साम्प्रदायिक सौहार्द को मानने वालों में से है। होली के उत्साह फीका न हो जाय इसके लिए प्रशासन के आग्रह को स्वीकार करते धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित किया गया हैं।
इस अवसर पर माले नेत्री मीना तिवारी ने कहा कि हम लोगों के लगातार विरोध प्रदर्शन से राज्य सरकार पीछे तो हटी परंतु यह हम लोगों कि अभी पूर्ण जीत नहीं हुई है। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध हमारा विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर माले नेत्री जूही महबूब, सीमा उमेश यादव, दिलीप राय, मो यासीन, सुरेश चौधरी, तोहिद काजमी, नियाज अहमद अंसारी, उदय यादव, मुअज्जम हुसैन, बीडीओ जियाउल हक, एसआई जावेद अहमद सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
बुधवार को धरना दे रहे लोगों को समझाते एसडीओ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvHZUP
No comments:
Post a Comment