वीरपुर | बिहार पंचायत उप चुनाव 2020 के लिए बसंतपुर प्रखंड में 2 पंचायतों में उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर निर्वाचन विभाग के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जागो दास ने बताया कि बसंतपुर के 14 पंचायतों में से चार पंचायत में उप चुनाव होने हैं। इनमें से 2 पंचायतों कुशहर और कोचगामा पंचायत के वार्ड में पंच सदस्य के लिए एक-एक नामांकन हुआ था। जिसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वही शेष के बचे दो पंचायत रतनपुर में सरपंच के लिए 2 उम्मीदवार हैं और हृदयनगर पंचायत के वार्ड 14 के वार्ड सदस्य पद के 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी चारों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TnqKgF
No comments:
Post a Comment