बेनीपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वार्ड संख्या 3 स्थित सूर्यनारायण ठाकुर के मकान में रविवार की रात चाेरी हुई। यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहीं दामोदरपुर गांव के विजय कुमार झा की प|ी बंदना देवी व पटना की मिथुन शर्मा की शिक्षिका प|ी चंचल कुमारी के बंद कमरों को निशाना बनाकर चोरों ने नकद सहित लाखों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। बंदना देवी के दो कमरों का ताला तोड़ा। फिर कमरों में रखे ट्रंक, सूटकेस आदि तोड़कर 7 हजार रुपए नकद, 50 ग्राम के सोने का विभिन्न जेवरात, 100 ग्राम के चांदी के विभिन्न जेवरात, कपड़े सहित करीब 3 लाख रुपए मूल्य के कीमती सामानों की चोरी कर ली। वहीं, मिडिल स्कूल में कार्यरत शिक्षिका चंचल कुमारी के एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बैग में से सोने का एक झुमका, सोने का दो अंगूठी, चांदी का एक जोड़ा पायल, चांदी का एक सिकड़ी, पांच पीस साड़ी, तीन पीस सूत, तीन पीस स्वेटर, 20 हजार रुपए नकद सहित करीब 2 लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। बंदना देवी बीते रविवार को दिन के करीब 12 बजे अपने दो कमरों और मकान के मुख्य द्वार पर ताला मारकर अपनी पुत्री को बैंकिंग की परीक्षा दिलाने के लिए दरभंगा चली गई। जबकि शिक्षिका चंचल कुमारी नियोजित शिक्षकों के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए पंद्रह दिनों पहले अपने घर पटना चली गई हुई थी। इस बीच मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगे रहने और सुना देखकर चोरों ने बीती रविवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बंदना देवी व शिक्षिका चंचल कुमारी ने इस संबंध में अलग-अलग आवेदन थाना को देकर पुलिस से अज्ञात चोरों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान व चोरों द्वारा तोड़ा गया सूटकेस।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3crNZ0Q
No comments:
Post a Comment