अगलगी से तीन घरों में लाखाें का सामान राख, गृहस्वामी झुलसा, 10 पशुअाें की माैत - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

अगलगी से तीन घरों में लाखाें का सामान राख, गृहस्वामी झुलसा, 10 पशुअाें की माैत


बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहरा पंचायत के करहरा गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में बीती रविवार की रात अगलगी की हुई भीषण घटना में तीन फूस के घर सहित 10 मवेशियों की जलने से जहां दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं 5 भैंस व गाय जलने से बुरी तरह से जख्मी हो गई। जबकि आग में बुरी तरह से शरीर झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हुए गृहस्वामी परमेश्वर यादव को इलाज के लिए रविवार की देर रात ही पीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. शंभूनारायण झा ने बताया कि प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जख्मी परमेश्वर यादव को रात में ही बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी परमेश्वर यादव की स्थिति शरीर जगह-जगह झुलसने के कारण नाजुक बताई जाती है। अग्निपीड़ित गृहस्वामी में करहरा गांव स्थित उक्त वार्ड के बिंदेश्वर यादव, रामा यादव, परमेश्वर यादव व बैधनाथ यादव शामिल हैं।

करहरा गांच में अगलगी में जला घर व सामान।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Benipatti News - firestorms in three houses fire scorching homeowners 10 animals lost


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VEaA45

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad