पांच बच्चों को हाफिज की दी गई उपाधि - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

पांच बच्चों को हाफिज की दी गई उपाधि


चकिया | प्रखंड क्षेत्र के ईमाद पट्टी गांव स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया अनवारूल उलूम परिसर में गुरुवार को दर्जा- ए-हिफ्ज में पढ़ने वाले पांच बच्चों के द्वारा हिफ्ज मुकम्मल करने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शैखी चकिया गांव जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना अली रजा के सदारत में बच्चे के उज्जवल भविष्य सहित देश दुनिया में शांति के लिए विशेष दुआ मांगी गई। शिक्षक हाफिज इरशाद रब्बानी ने बताया कि कलाम पाक का तीस पारा कंठस्थ याद करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मौके पर मदरसा के प्राचार्य मौलाना मंजर हुसैन, मौलाना अब्दुल कयूम, मौलाना हारून रशीद साबरी, रफीउद्दीन अंसारी, मोहम्मद साजिद हुसैन ई फिरोज आलम, मोहम्मद उमर उर्फ मनोज सहित मदरसा के छात्र ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s5x9Z

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad