2.20 करोड़ से जल मीनार के बोरिंग का कार्य शुरू - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

2.20 करोड़ से जल मीनार के बोरिंग का कार्य शुरू


वर्ल्ड बैंक संपोषित नीर निर्मल परियोजना के तहत प्रखंड के मकवा पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर स्थित रजौन बांध में बोरिंग का कार्य गुरुवार को आरंभ किया गया। इस अवसर पर बोरिंग लोडिंग कार्य का शिलान्यास पंचायत के मुखिया ज्योति वैद्य द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य अनिल वैद्य उपस्थित थे। परियोजना के तहत पंचायत के वार्ड संख्या 14, 17, 18, 19 के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुखिया ज्योति वैद्य ने बताया कि परियोजना की लागत 2 करोड़ 20 लाख है इस योजना से विक्रमपुर एवं धुरिया के लोग शुद्ध पेयजल की सकेंगे। उपस्थित जिला परिषद सदस्य अनिल वैद्य ने कहा कि लंबे समय से पेयजल का संकट झेल रहे लोगों को निजात मिलेगी। इस मौके पर सहायक अभियंता नरेश प्रसाद अभियंता मनजीत कुमार, संवेदक संजीव कुमार, समुदाय संगठनक सुबोध साह, चंदन कुमार, मौजूद थे।

नीर निर्मल परियोजना का शिलान्यास



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
asarganj News - boring work of water tower started from 220 crore


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TKYjs4

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad