आज विवि में एबीवीपी व छात्रसंघ देगा धरना, जिला में चलाया संपर्क अभियान - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

आज विवि में एबीवीपी व छात्रसंघ देगा धरना, जिला में चलाया संपर्क अभियान


एलएनएमयु, दरभंगा में एबीवीपी एवं छात्रसंघ द्वारा गुरूवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। धरना में बेगूसराय से काफी संख्या में छात्रों की भागीदारी हो इसके लिए एबीवीपी एवं छात्रसंघ ने बुधवार को जीडी कॉलेज एवं एसबीएसएस कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में छात्रों के बीच संपर्क अभियान चलाया। संपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि छात्रों को कॉलेज परिसर की समस्या पता है लेकिन राजनीतिक चेतना की कमी के कारण वे उसे हल्के से लेते हैं। ऐसे में उन्हें कॉलेज की समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन का रास्ता भी बताने का प्रयास एबीवीपी कर रही है। साथ ही विश्वविद्यालय में आयोजित धरना में चलने के लिए कहा जा रहा है। संपर्क अभियान में पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि जीडी कॉलेज में स्थायी रूप से उपकेंद्र चालू कराने, नियमित वर्ग संचालन करवाने, सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने, छात्राओं के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था किए जाने, छात्रसंघ को अधिकार संपन्न बनाने सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में पढ़ाई को छोड़ करके सारे कार्य किए जाते हैं और बिना पढ़ाई के ही डिग्री दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा व्यवस्था चलता फिरता दुकान बन गया है। इस अभियान में जीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार, सोनल, आदित्य, अजीत, सुमित, अनीश, गुलशन एवं अन्य कार्यकर्ता थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cyStCD

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad