जीआरपी ने स्टेशन से 15 बोतल विदेशी शराब की गई बरामद - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

जीआरपी ने स्टेशन से 15 बोतल विदेशी शराब की गई बरामद


होली नजदीक आते ही ट्रेनों से शराब की तस्करी तेज हो गई है, मंगलवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर लावारिश हालात में रखे बैंग से जीआरपी ने 15 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जीआरपी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम अभियान चलाकर अमृतसर से कटिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 15708 अम्रपाली एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर पश्चिमी दिशा में चापाकल के पास यात्री के बैठने के लिए बनाए गए बैंच के पास एक बैंग लावारिश हालात में रखा हुआ था। शक होने पर जब बैग को चेक किया गया तो उसमें विदेशी शराब की बोतल पाई गई, जिसे थाना लाया गया। बैग की पूरी तरह चेकिंग करने पर 750 एमएल हरियाणा निर्मित कुल 15 बोतल शराब बरामद हुआ। चेकिंग अभियान में जमादार धीरज कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ijj2xV

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad