कलशयात्रा के साथ होगा कार्यक्रम का आगाज - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

कलशयात्रा के साथ होगा कार्यक्रम का आगाज


बेगूसराय के कुसमहौत पंचायत में शबरी समरसता कुंभ की तैयारी अंतिम दौर में है। तैयारी का जायजा लेते हुए प्रान्त समरसता प्रमुख अमरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ लल्लू बाबू ने बताया कि पत्रक और चावल के साथ अलग अलग टोली के द्वारा आमंत्रण दिया गया है। 6 मार्च को कलश यात्रा और पूजन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी और संतों का आशीर्वचन होगा और संध्या में आरती, महाप्रसाद तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा बिहार के कई वनवासी जिले के लोग तथा कलाकार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सात मार्च को आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश सिन्हा के साथ कई सांसद और केंद्रीय मंत्री का उद्बोधन होगा। अलग अलग क्षेत्र से आये हुए अतिथि के साथ समरसता प्रसाद का वितरण तथा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता, उपाध्यक्ष बलराम सिंह, रामकल्याण सिंह, उषा रानी, संदीप अग्रवाल, समरसता के प्रेमशंकर ,नीरज नवीन, निरंजन सिन्हा, सरिता सुल्तानिया, अमर कुमार सिंह, मनीष कुमार, विकास भारती, ललन प्रसाद सिंह, सुनील कुँवर, देवानंद कुशवाहा सहित दर्जनों स्वयंसेवक लगे हुए हैं।

माता शबरी प्राण प्रतिष्ठा सह समरसता कुंभ की तैयारी अंतिम चरण में



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Imzfm8

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad