मंझौल बस स्टैंड में सजती है सब्जीमंडी और सड़क पर वाहन खड़ी कर भरते हैं पैसेंजर - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

मंझौल बस स्टैंड में सजती है सब्जीमंडी और सड़क पर वाहन खड़ी कर भरते हैं पैसेंजर


अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न पथों एवं बस स्टैंड पर प्रशासनिक शिथिलता के कारण अतिक्रमणकारियों का फ्लैक पर कब्जा होते जा रहा है, जबकि व्यस्ततम सड़क होने के कारण तथा फ्लैक के अतिक्रमण की वजह से 2 माह के अंदर 5 की जानें जा चुकी है। बताते चलें कि खादी भंडार के सामने से सत्यारा चौक, दुर्गा स्थान तक फ्लैक पर प्रातः से ही अतिक्रमणकारियों की दुकानें लग जाती है। गांधी प्रतिमा चौराहा पर तो चारों तरफ दुकानें ही लगी रहती है बता दें कि यह चौराहा बेगूसराय की ओर से आने वाले वाहन बखरी, नावकोठी, गढ़पुरा तथा रोसरा की ओर से आने वाले वाहनों का एकमात्र चौराहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा संध्या समय मार्केटिंग करने वाले लोगों की भीड़ के कारण यहां से पैदल चलना भी कठिन होता है। सत्यारा चौक से नित्यानंद चौक, पुस्तकालय चौक तथा मंझौल रोसड़ा पथ के फ्लैक पर कहीं गिट्टी बालू तो कहीं सब्जी बाजार पसरा रहता है। दूसरी तरफ सत्यारा चौक के बखरी रोड पर तो फ्लैक की जगह दुकानें ही लग गयी है। जिससे दो माह के अंदर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप दुर्घटना में तीन तथा सत्यारा चौक पर तीन की जाने जा चुकी है। गौरतलब है कि जब दुर्घटना होती है तो सड़क जाम होता है तो प्रशासन की नींद खुलती है। एक बैठक कर अतिक्रमण हटाने की चर्चा कर खानापूर्ति कर ली जाती है, किंतु बरसों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा सघन अभियान नहीं चलाया जाता है। दुर्घटना होने पर स्थानीय प्रशासन आक्रोशित लोगों को मुआवजा देतक तात्कालिक रुप से समस्या से छुटकारा पा लेती है लेकिन अतिक्रमण के कारण सकरी सड़कों को चौड़ा करने पर कोई विचार नहीं करती है। सड़क जाम करने वाले लोग भी अपनी मांगे तो रखते हैं लेकिन कभी भी फ्लैक अथवा अतिक्रमण को घटना का कारण मानकर इस समस्या को जड़ से खत्म करने की बात नहीं उठाते हैं। वहीं छोटे बड़े अधिकारी इस पथ से होकर गुजरते तो हैं, किंतु अतिक्रमण मुक्त मंझौल करने की दिशा में पहल नहीं करते हैं। मंझौल बस स्टैंड तो स्टैंड के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। स्टैंड में सब्जी बाजार पसरा रहता है तो दूसरी तरफ संध्या समय साइकिल मोटरसाइकिल तथा छोटी गाड़ियों लग जाती है। ऐसी स्थिति में सभी बसें बस स्टैंड के सामने पथ पर ही लग जाती है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।

अंचलाधिकारी राजीव रंजन चक्रवर्ती ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को 5 मार्च तक का स्वेच्छा से हटाने का समय दिया गया है अन्यथा प्रशासन बल प्रयोग कर समानों को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करेगी।अस्थायी अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लिए वरीय पदाधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बल,वज्र वाहन के साथ अतिरिक्त दंडाधिकारी की मांग की गई है।

सड़क को अतिक्रमित किये अस्थायी दुकानदार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - vegetable is decorated in the middle bus stand and passengers fill the vehicle by standing on the road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ktgtP

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad