काेराेना वायरस के संक्रमण की राेकथाम के लिए किए गए कामाें की वीडियाे कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। इस दाैरान डीएम प्रणव कुमार ने काेराेना वायरस से सुरक्षा व संक्रमण राेकने के लिए गए जा रहे प्रयासाें की जानकारी दी। बताया कि पल्स पाेलियाे अभियान की तरह 368 टीम डाेर-टू-डाेर सर्वे कराया जा रहा है।
300 लाेग विदेश से लाैटे व अन्य राज्याें से भागलपुर आए लाेग थे, उनके गांव व वार्ड का सर्वे हाे रहा है। नगर निगम के 41 वार्ड और 95 गांवाें 70 टीम सर्वे कर रही है। अब तक 2498 घराें का सर्वे हुआहै। वीडियाे कांफ्रेंसिंग में डीएम सहित कमिश्नर वंदना किनी, डीआईजी, एसएसपी, एडीएम, मेडिकल काॅलेज अस्पताल के अधीक्षक, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त समेत कई पदाधिकारी माैजूद थे।
223 की सैंपलिंग, 21 की जांच रिपाेर्ट नहीं आई
डीएम ने बताया कि नवगछिया में एक पाॅजिटिव केस पाया गया था। जांच के बाद निगेटिव पाए जाने पर हाेम क्वारेंटाइन के लिए भेज दिया गया है। 223 व्यक्तियाें का सैंपलिंग कराया गया है। 21 की जांच रिपाेर्ट अभी नहीं मिली है। छह हाेटलाें, जिसमें 200 कमरे हैं, उसे रिजर्व रखा गया है। 930 बेड के मायागंज अस्पताल काेविड-19 के लिए रिजर्व है। एंबुलेंस पर्याप्त संख्या में है। 52 हजार 855 राशन कार्ड काे जांच के बाद स्वीकृति दी गई है। 100 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव हाे गया है। वितरण भी जारी है। ओपीडी व इमरजेंसी चालू है। 16 काैआ, 22 मुर्गी व 116 सुअर मरे हैं।
30 हजार जीविका दीदी का बनेगा राशनकार्ड
पशुपालन विभाग की ओर से सुअराें काे वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। 30100 जीविका दीदी का राशनकार्ड नहीं है, जिसे बनाना है। बाढ़ राहत के लिए बांधाें की मरम्मत कराई जाएगी। महत्वपूर्ण सड़काें की याेजनाओंका क्रियान्वयन औरमनरेगा, नल जल याेजना, जल-जीवन-हरियराली के कामाें काे कराया जाएगा। वीडियाे कांफ्रेंसिंग के दाैरान डीएम ने बताया कि आपदा राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 45 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 3037 वाहनाें से 27 लाख का जुर्माना वसूला गया है। बाॅर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आनेवाले की ट्रैकिंग कराई जा रही है। काेराेना एप से तत्काल सहायता के तहत 30 हजार 476 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 25 हजार 2 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z5dEwW
No comments:
Post a Comment