विगत 17 फरवरी से सात सूत्री मांगों को लेकर जारी हड़ताल और आन्दोलन की आगामी रणनीति को लेकर बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ राज्य इकाई ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के संचालन में रविवार को बैठक हुई। इसमें 35 जिला के अध्यक्ष और महासचिव ने एक सुर में कहा कि जबतक सरकार सात सूत्री मांगों पर वार्ता नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि विगत 17 फरवरी से बिहार के 74 हजार स्कूलों में तालाबंदी कर 4 लाख प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताल में है। श्री सिंह ने कहा कि आक्रोश मार्च के लिए हड़ताली शिक्षकों की तैयारी चल रही है। 28 अप्रैल को होने वाली बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह से आंदोलन सफल किया जाएगा। आंदोलन के माध्यम से से अगर सरकार नहीं सुनती है, तो सूबे के लाखों हड़ताली शिक्षक आमरण अनशन और जेल भरो अभियान चलाएंगे। इसके लिए भी तैयारी चल रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश महासचिव रामचन्द्र राय, प्रदेश सचिव बिपीन बिहारी भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रदेश उपसचिव सुप्रिया कुमारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी एजाजुल हक, प्रदेश प्रवक्ता मुस्तफा आजाद सहित 35 जिला के जिलाध्यक्ष और महासचिव शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yNjFy6
No comments:
Post a Comment