इन दिनों मोहिउद्दीननगर क्षेत्र के सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गया है। बाजारों में भी भीड़ देखे जा रहे हैं। बेरोक टोक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग तथा चार चक्के पर 3 से अधिक लोगों की सवारी किए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि लोगों में प्रशासन का डर समाप्त हो गया है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन सख्ती नहीं बरत रही है। रोज वाहन जांच की जा रही है। बाइक व चार चक्के जब्त किए जा रहे हैं। जुर्माना भी किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोगों में प्रशासन का खौफ नहीं है।
थानाध्यक्ष बोले, बरती जा रही सख्ती
सड़क से लेकर बाजार तक सख्ती बरती जा रही है। प्रत्येक दिन बाइक सवार को जुर्माना, बाइक जब्त तथा शारीरिक दंड भी दिया जा रहा है। अगर लोग उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -सुमन कुमार, थानाध्यक्ष, मोहिउद्दीननगर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yhm2nM
No comments:
Post a Comment