बिहार की सीमा पर पहुंचने वालों को प्रखंडों तक पहुंचाएगा परिवहन विभाग - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2020

बिहार की सीमा पर पहुंचने वालों को प्रखंडों तक पहुंचाएगा परिवहन विभाग

लॉकडाउन के बीच बिहार की सीमा पर पहुंचने वाले मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को परिवहन विभाग उनके प्रखंडों तक पहुंचाएगा। विभाग ने यह व्यवस्था बिहार की सीमा तक पहुंचने वाले यात्रियों की लिए की है। सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद लोगों को बसों और अन्य वाहनों के जरिए उनके गृह जिलों तक पहुंचाया जाएगा, जहां से उनको प्रखंडों के क्वारेंटाइन सेंटर तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। गुरुवार को परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया। सीमावर्ती और गंतव्य जिलों में बाहर से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें नाम, पता, फोन नबंर, कहां से आ रहे हैं, यह जानकारी शामिल है। पहचान के लिए सभी यात्रियों के हाथ पर क्वारेंटाइन का मुहर लगाया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए मास्क, हैंड ग्लब्स और सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।

संख्या कम होने पर एक वाहन से भेजे जाएंगे कई जिलों के यात्री
विभाग ने यात्रियों की संख्या कम होने पर एक से अधिक जिलों के यात्रियों को एक ही वाहन में भेजा जा सकेगा। इसके लिए पटना, मुजफ‌्फरपुर, गया, छपरा और दरभंगा जिलों में ट्रांजिट प्वाइंट बनाने की निर्देश दिया गया है। ट्रांजिट प्वाइंट के डीएम को संबंधित जिलों तक यात्रियों को भेजने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNj7Ws

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad