प्रखंड राजद किसान प्रकोष्ठ की बैठक में डेढ़पुरा गांव निवासी अरविंद राय को महनार प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा किसान प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए डेढ़पुरा पूर्वी गांव निवासी रामनाथ राउत को प्रधान महासचिव ,भोला यादव को महनार नगर अध्यक्ष चुना गया। राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए अगले दो दिनों के अंदर कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया।
बैठक में संगठन के विस्तार एवं पार्टी की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में युवा राजद के प्रदेश महासचिव दिलीप राय, ज़िला उपाध्यक्ष अभय कुमार राय, संजय यादव, कमलेश राय ,पूर्व उप प्रमुख अशोक वर्मा, ज़िला प्रधान महासचिव सिकंदर निषाद, पूर्व मुखिया राम स्वार्थ राय, लालू राय, विजय राय, पूर्व मुखिया विनय राय, रामबालक राय, उमेश ठाकुर गणेश राय आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/389tzHZ
No comments:
Post a Comment