सामाजिक चेतना के पुरोधा रहे स्व. गुंजा सिंह की 47वीं पुण्यतिथि रविवार को सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के सबलपुर बभन टोली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके आयोजित पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो. चंद्रभूषण तिवारी ने कहा कि जब राज्य में पंचायती राज व्यवस्था नहीं थी।
उस समय स्व. सिंह गुंजा सिंह को सबलपुर के चारों पंचायतों का प्रेसिडेंट चुना गया था। उन्होंने सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए थे। इस मौके पर पूर्व डाकपाल शंभू नाथ शर्मा, महेश्वर नारायण सिंह, पूर्व मुखिया दीपक शर्मा,गौतम शर्मा, विजय शर्मा, अरविंद शर्मा, सच्चिता सिंह, संजय शर्मा, वार्ड सदस्य विष्णु कांत शर्मा, दिग्विजय कुमार, ललित शर्मा एवं आशुतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31pjhCl
No comments:
Post a Comment