सोनपुर के सैदपुर में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के हमले में बुरी तरह घायल हरेन्द्र कुमार साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही अपने को गरीब व कमजोर बताते हुए प्रशासन व समाज से न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में सूचक ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि पड़ोस के ही दबंग उनके भूमि पर लगातार कब्जा की नीयत पाले है। रोक टोक करने पर उनपर एवं उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी, डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सर पर किए गए प्रहार से फटे सर पर 27 टांके लगाने पड़े। इसके अलावे उनके पुत्र भी जख्मी हुआ। यहीं नहीं हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की व पुत्री व बहु के साथ मारपीट के अलावा दुर्व्यवहार किया और उनके गले मे पहने सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र आदि भी छीन लिए। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।
सूचक ने इस मामले में वहीं के अग्नि राय व उनके पुत्र सुपन राय, राम बाबू राय और राजकिशोर राय तथा उनके पुत्रों समेत 9 के विरुद्ध नामजद आरोपित किया है। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान व आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31pI1dJ
No comments:
Post a Comment