पुराने अंचलाधिकारी काे दी गई विदाई और नए सीओ का किया गया स्वागत - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2020

पुराने अंचलाधिकारी काे दी गई विदाई और नए सीओ का किया गया स्वागत

प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित आई टी भवन के सभागार मे प्रखण्ड प्रमुख रविश कुमार की अध्यक्षता मे निवर्तमान अंचलाधिकारी शंभू शरण राय की विदाई समाराेह एवं वर्तमान अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ दुर्गा शंकर ने उनके कुशल व्यवहार, कुशल प्रशासनिक दक्षता और कार्य क्षमता की सराहना की।

जबकि प्रखण्ड प्रमुख रविश कुमार ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक अधिकारी से ज्यादा एक समाजसेवी के रूप मे अपनी पहचान बनायी थी। अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने मे पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रखण्ड व अचल कर्मियों के सहयोग के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया।

इस मौके पर थानाध्यक्ष चांदन श्रवण कुमार, सूईया थानाध्यक्ष, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यशराज, एम ओ रामदेव मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद मंडल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मिस्त्री, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव, मुखिया चांदन छोटन मंडल, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार, पी ओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farewell given to old officer and new CO welcomed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33W0hwG

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad