बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत कार्य जारी: शैलेन्द्र प्रताप - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, August 13, 2020

बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत कार्य जारी: शैलेन्द्र प्रताप

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत कार्य जारी है। इसी क्रम में शैलेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर इसुआपुर प्रखंड के ग्राम टेढ़ा निवासी इदरीस मियां,मो बाबू जान, मो जमालुदीन, मो नौसाद, सहिना बेगम, सैफुला बेगम,ग्राम बेला निवासी तेरस महतो,सतेन्द्र महतो जी,सोना महतो जी,मिठू महतो,लखदेव महतो,आशा देवी, मिश्री महतो,पंचलाल महतो, भोगती देवी,अमित कुमार,सहित सैकड़ों लोग को खाद्य सामग्री दिया गया।

साथ ही ग्राम परसा (बरहिया टोला चमार टोली,अहीर टोली,नोनिया टोली, लोहार टोली) साथ ही ग्राम फेनहारा चमार टोली एवं ग्राम केरवां के बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पानापुर प्रखंड के ग्राम लगुनी,दुबौली,धेनुकी एवं सहवाजपुर में भी बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मुकेश कुमार राय सिपाही राय, राकेश सिंह एवं लंकेश बाबा,संतोष सिंह,तारकेश्वर सिंह एवं राजेन्द्र महतो मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Continuing relief work among flood victims: Shailendra Pratap


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQHpBj

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad