भाजपा नेता नागेन्द्र राय परेशान लोगों तक पहुंचा रहे है मदद - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Thursday, August 13, 2020

भाजपा नेता नागेन्द्र राय परेशान लोगों तक पहुंचा रहे है मदद

नपं क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति और लोगों को खाने पीने की हो रही दिक्कत के बीच भाजपा नेता नागेन्द्र राय लोगों तक लगातार पहुंच रहे है । नपं के असोइया एवं तकीना वार्ड एक, तीन तथा चार में पहुंचे नागेन्द्र राय बाढ़ से बेहाल आम लगभग लोगों की परेशानी को देखा। उनके बीच राहत सामग्री के रुप में खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराया।

नागेन्द्र राय ने कहा कि यह मुश्किल समय है। लोग खाने पीने के साथ साथ रहने की सोने की समस्या को झेल रहे है। महिलाओं के लिये शौचालय की भी गंभीर समस्या है। बिजली व्यवस्था के ठप होने से दिक्कत बढ़ गयी है । अंधेरे में रह रहे लगभग लोगों को जलीय जीव जन्तु का भी डर सता रहा है।

ताकिना एवं असोइयां में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर सीओ से मोबाइल पर बात कर समस्या का समाधान कराया। इस दौरान ललन जसवाल, जगदीश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, विशाल कुमार यादव शंकर कुमार यादव, अमरजीत कुमार यादव विकास कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gXeInB

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad