चुटिया पहाड़ गांव में पेयजल के लिए किया प्रर्दशन - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2020

चुटिया पहाड़ गांव में पेयजल के लिए किया प्रर्दशन

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत के चुटिया पहाड़ गांव के सैकड़ों लोगों ने हर घर नल जल योजना के जल मीनार से पेयजलापूर्ति के लिए कनेक्शन नही मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन कर सरकार के विरूद्ध नारे बाजी किया।

जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के चुटिया बेलारी पंचायत के चुटिया पहाड़ गांव में 14 लाख की राशि से हर घर नल जल योजना का बोरिंग व जल मीनार का निर्माण कार्य कर लक्ष्य के मुताबित सैकड़ों घरो में पानी का कनेक्शन देकर पेयजलापूर्ति शुरू कर दिया गया। किन्तु इसी वार्ड में करीब डेढ़ सौ घर के लोगों को नल जल योजना के जल मीनार से पेयजलापूर्ति के लिये पानी का कनेक्शन दिया ही नही गया।

जिसके कारण एक ही वार्ड में आधे लोगों को हर घर नल जल योजना से पेयजलापूर्ति का लाभ मिल रहा है तो उसी वार्ड में डेढ़ सौ घर के लोग इस कोरोना काल में भी कुंए का दूषित पानी जहां तहां से लाकर सेवन भी कर रहे है और स्नान भी कर रहे है। ग्रामीण‌ मो. मुबारक, मो. आसीन, मो. इदरीस, मो. हामिद, मो. रियासत आदि ने बताया कि वे लोग प्रखंड प्रशासन से पानी कनेक्शन देने की मांग करते करते थक गए। किन्तु आज तक प्रखंड प्रशासन ने चुटिया पहाड़ गांव के डेढ़ सौ घर में उत्पन्न पानी की समस्या को लेकर गंम्भीर नही है। प्रदर्शन कर रहे चुटिया पहाड़ के ग्रामीण ने स्पष्ट कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो प्रखंड मुख्यालय में ही धरना प्रदर्शन करेगें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शंभूगंज के चुटिया पहाड़ गांव में नल-जल योजना के कनेक्शन से वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gV869p

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad