समाज कल्याण, नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता, जल जीवन हरियाली, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन और प्राकृतिक आपदा के दौरान पीड़ितों के बीच राहत व बचाव कार्य चलाने और समाज के सभी वर्गाें के लोगों को समामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक व भौतिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से जनमानस हेल्थ केयर एंड वेलफेयर सोसायटी का गठन बेनीपट्टी में किया गया। इसका उद्घाटन एसडीएम मुकेश रंजन व डीएसपी पुष्कर कुमार ने किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में एसडीएम व डीएसपी ने कहा कि कहा कि संस्था अगर अपने मकसद में कामयाब हो जाती है तो यह अच्छी बात होगी। दिव्यांग, नेत्रहीन सहित कमजोर वर्ग के लोगो की मदद का जिम्मा उठाना आज के युग में काफी बड़ी बड़ी बात है। आज जो युवक गलत दिशा की ओर भटक रहे हैं वह हमारे समाज केलिए चिंतनीय विषय है। संस्था के अध्यक्ष व मुखिया अजित पासवान, सचिव डॉ. आरके ठाकुर, रूबी देवी, हीरा लाल यादव, रेनू देवी, कविता पासवान, पंकज कुमार, अजय ठाकुर, धीरज कुमार, राम बालक, जिबछ ठाकुर आदि ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3an8WrP
No comments:
Post a Comment