15 फीट की जगह 12 फीट की पीसीसी ढलाई, जांच की मांग - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

15 फीट की जगह 12 फीट की पीसीसी ढलाई, जांच की मांग


सकरोहर पंचायत निवासी विजय कुमार सिंह ने बीडीओ को आवेदन देकर पीसीसी ढलाई में अनियमितता का आरोप लगाया है।

आवेदक ने पंचायत के वार्ड नंबर 11 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत निर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता जांच करवाने की मांग की है। आवेदक के मुताबिक पीसीसी ढलाई में नई ईंट की जगह पर पुरानी ईंट लगाई गई। प्राक्कलन में 950 फीट पीसीसी सड़क बनाने का प्रावधान है, जबकि 930 फीट ही सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क की चौड़ाई 15 फीट है, जबकि इसके बदले सड़क की ढलाई 12 फीट की चौड़ाई में ही ढलाई किया गया है। आवेदक ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष व सचिव ने वार्ड क्रियान्वयन कमेटी की बैठक के बगैर ही राशि निकाल ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PHZPtY

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad