पूरा प्रवचन सुनने से मिलता है सत्संग का फल : व्यासानंद - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

पूरा प्रवचन सुनने से मिलता है सत्संग का फल : व्यासानंद


संतमत के अनुयायी सत्संग पूरा होने तक एकाग्रचित्त होकर प्रवचन सुनते हैं। इस मत के अनुयायियों की यह विशिष्ट पहचान है। पूरी अवधि तक सुना गया सत्संग ही जीवन में सत्संग के महिमा को चरितार्थ करता है। उक्त बातें संतमत के स्वामी व्यासानंद महाराज ने सोमवार को बेलदौर प्रखंड के कुर्बन गांव में आयोजित दो दिवसीय विशेषाधिवेशन के अंतिम दिन प्रथम पाली के सत्संग को संबोधित करते हुए कही। संतमत सत्संग का बिहार प्रांतीय दो दिवसीय विशेषाधिवेशन का समापन सोमवार को द्वितीय पाली के सत्संग के बाद संध्या 6 बजे हुआ। द्वितीय पाली में प्रवचनकर्ताओं ने दो घंटे तक ध्यान विषय पर प्रवचन किया।

इस विशेषाधिवेशन स्थल की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि प्रवचन स्थल जहां खगड़िया जिले के अंतर्गत था, वहीं भोजनालय मधेपुरा जिले के बसनवाड़ा पंचायत के अंतगर्त। अपने संबोधन में व्यासानंद ने संतमत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु की पूजा भी भगवान की पूजा की तरह ही है। इसे खाली पेट रह कर ही सही तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मत के अनुयायियों द्वारा धन की उगाही नहीं की जाती है। सत्संग साहित्य पर जोर देते उन्होंने इस मत द्वारा प्रकाशित पुस्तकों को खरीद कर अध्ययन करने की सलाह दी। विशेषाधिवेशन के आयोजन से अवगत करवाते हुए कहा कि इसका सीधा प्रसारण दिशा टीवी चैनल द्वारा किया जाता है। इसमें आयोजकों को प्रति घंटा 25 हजार रुपए की दर से भुगतान करना पड़ता है। विशेषाधिवेशन के दौरान लोजपा की पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, कुर्बन पंचायत के मुखिया सुनील कुमार शर्मा, सरपंच विजय कुमार शर्मा, बसनवाड़ा पंचायत के मुखिया अंजनी सिंह, हम के जिला प्रधान महासचिव पंकज कुमार यादव का योगदान रहा।

बेला नौबाद में त्रिदिवसीय रामध्वनि महायज्ञ प्रारंभ

बेलदौर | बेला नौबाद पंचायत के नागेश्वर सिंह बासा में सोमवार से 48 घंटे के त्रिदिवसीय रामध्वनि महायज्ञ की शुरुआत हुई। इसका समापन बुधवार को अपराह्न में किया जाएगा। रामध्वनि यज्ञ की शुरुआत के पूर्व वैदिक विधि विधान से कलश स्थापित कर हवन किया गया। यज्ञ की शुरुआत रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव शैलेंद्र वर्मा ने किया। मौके पर अरुण कुमार सिंह, धर्मनाथ शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित थे।

व्यासानंद ने संतमत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु की पूजा भी भगवान की पूजा की तरह ही है। इसे खाली पेट रह कर ही सही तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मत के अनुयायियों द्वारा धन की उगाही नहीं की जाती है। सत्संग साहित्य पर जोर देते उन्होंने इस मत द्वारा प्रकाशित पुस्तकों को खरीद कर अध्ययन करने की सलाह दी। विशेषाधिवेशन के आयोजन से अवगत करवाते हुए कहा कि इसका सीधा प्रसारण दिशा टीवी चैनल द्वारा किया जाता है। इसमें आयोजकों को प्रति घंटा 25 हजार रुपए की दर से भुगतान करना पड़ता है। विशेषाधिवेशन के दौरान लोजपा की पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, कुर्बन पंचायत के मुखिया सुनील कुमार शर्मा, सरपंच विजय कुमार शर्मा, बसनवाड़ा पंचायत के मुखिया अंजनी सिंह, हम के जिला प्रधान महासचिव पंकज कुमार यादव का योगदान रहा।

प्रवचन को सुनने उमड़ी लोगों की भीड़।

मंचासीन प्रवचन कर्ता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beldaur News - hearing the entire sermon gives fruit of satsang vyasanand
Beldaur News - hearing the entire sermon gives fruit of satsang vyasanand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32IfvTn

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad