प्रयास, संयम एवं समर्पण से होती है लक्ष्य की प्राप्ति, खुद पर रखें भरोसा - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

प्रयास, संयम एवं समर्पण से होती है लक्ष्य की प्राप्ति, खुद पर रखें भरोसा


सिंघौल ठाकुर वारी के समीप आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने जुटे। इस अवसर पर अयोध्या से आए कथा वाचक रामदयाल बापू ने कहा कि प्रयास, संयम एवं समर्पण से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। इसमें से किसी भी एक की कमी हो तो लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होता है। जब भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए इतनी कठिन मेहनत की जरूरत होती है, तो फिर समझा जा सकता है कि प्रभु की कृपा हासिल करने के लिए किस कदर मेहनत करने की जरूरत है। इस अवसर पर कथावाचक ने राम-सीता विवाह के पूर्व गिरजा मंदिर में प्रभु राम से सीता का मिलन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कोई भी शुभ कार्य होना होता है, तो कभी-कभी परिस्थितियां भी अनुकुल होती चली जाती है और सबकुछ अपने आप ठीक होता चला जाता है। लेकिन ऐसे समय में भी निर्णय और धैर्य की परीक्षा होती है। गिरिजा वाटिका में प्रभु राम का सीता से कुछ छन के लिए मिलना और मां सीता और उनकी सहेलियों का आपस में जो बात होती है। यह ईश्वरीय प्रेम को दर्शाता है, जिसके कारण सीता प्रभु राम को मन ही मन अपना मान लेती हैं और गिरिजा मंदिर में उन्हें पाने की प्रार्थना करती हैं।

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक रामदयाल बापू ने कहा-

कथा को सफल बनाने में ये दे रहे हैं योगदान

संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण राम भजन महतों, धर्मशीला देवी, सुनील महतों, बबलू महतों, पंकज महंतों सहित अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस यज्ञ में यजमान बने राकेश रौशन, सोनाली वर्मा एवं रामानुज ने परंपरागत तरीके से पूजा पाठ किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38jRQJT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad