वीरपुर में हड़ताल के 16वें दिन भी धरना पर डटे रहे हड़ताली शिक्षक - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Tuesday, March 3, 2020

वीरपुर में हड़ताल के 16वें दिन भी धरना पर डटे रहे हड़ताली शिक्षक


बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आहुत हड़ताल के 16वें दिन मंगलवार को भी हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी वीरपुर के समक्ष धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका रश्मि शर्मा ने की। संचालन शिक्षिका निर्मला कुमारी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक कपिलदेव सहनी ने कहा कि सीएम कहते हैं कि हमने शिक्षकों को कहां से कहां पहुंचा दिया परंतु वे अपने अहंकार में भूल गए हैं कि हमलोगों ने ही उन्हें सड़क से सदन तक पहुंचाया है और हमलोग उन्हें आनेवाले दिनों में सदन से सड़क पर ला खड़ा करेंगे। शिक्षक रामनरेश प्रसाद दिनकर ने कहा कि सरकार से जो बन पड़े हम शिक्षकों पर जुल्म कर ले, लेकिन वेतनमान और सेवाशर्त नहीं मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। शिक्षक प्रेम कुमार ने आगामी 5 मार्च को बेगूसराय में होनेवाले आक्रोश मार्च में शत प्रतिशत शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर माधुरी कुमारी, शाहिदा परवीन, राजीव कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, रानी कुमारी, मो. फैसल समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

वीरपुर बीआरसी के समक्ष धरना देते हड़ताली शिक्षक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - striking teachers on strike on 16th day of strike in veerpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32NPIsJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad