होली के मौके पर बछवाड़ा रेलवे मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह तथा कवि सम्मलेन की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रमुख लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष सह भाजपा नेता प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि 4 मार्च को बछवाड़ा रेलवे लोहिया मैदान में देश के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदाएंगे तो सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर लोगों के मन मस्तिष्क को भी झकझोरेगें। उन्होंने बताया कि दिन के तीन बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगी जिसमें बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के साथ बेगूसराय जिले के लोग हास्य व्यंग्य में गोते लगाएंगे। उन्होंने बताया कि बछवाड़ा साहित्य के क्षेत्र में इतिहास लिखने जा रहा है। कार्यक्रम हास्य के बेताज बादशाह जबलपुर के कवि सुदीप भोला की गुगली चलेगी तो देश में मजे मंच संचालक वीर रस के कवि देवास से आने वाले शशिकांत यादव को सुनने का अवसर मिलेगा। वीर रस के पटियाला से दिनेश देवघरिया, लखनऊ से प्रियंका राय, धनबाद से हास्य कवि बसंत जोशी व रांची से श्रृंगार रस के कवि सरोज झा शिरकत कर रहे हैं। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में राष्ट्रीय कवि संगम के साथ बछवाड़ा के लोग लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ju4iH
No comments:
Post a Comment