अरवा पंचायत के चकरार गांव में नोन नदी में डूबने से बच्चे की मौत, एक घायल - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

अरवा पंचायत के चकरार गांव में नोन नदी में डूबने से बच्चे की मौत, एक घायल


थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के चकरार गांव के नोन नदी में रविवार की दोपहर स्नान के दौरान डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल बच्चे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अरवा पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी दमोदर सहनी का 11 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार व उसके चचेरे भाई बैजनाथ सहनी का 11 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार दोपहर में चकरार गांव के नोन नदी में स्नान करने गया। स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण ज्यादा पानी में चला गया जिस कारण उक्त बच्चा डूबने लगा। अपने चचेरे भाई को डूबते देख शोर मचाते हुए दूसरा बच्चा भी पानी में कूद गया। जिस कारण दोनों बच्चा पानी में डूबने लगा। बच्चे का शोर सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचकर नदी से दोनों बच्चे को पानी से बाहर निकाला तब तक एक बच्चे अमरजीत कुमार की मौत हो गई थी। वहीं घायल बच्चे को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। बच्चे की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई एवं सन्नाटा सा फ़ैल गया। बच्चे के परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की सुचना पा कर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में कर लिया। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल बेगूसराय भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32R07UM

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad