होली पर्व में नशा का सेवन नहीं करने की हिदायत - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

होली पर्व में नशा का सेवन नहीं करने की हिदायत


बेलसंड| होली पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष दयाशंका प्रसाद ने की। इस दौरान बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने उपस्थित लोगोें से होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही पर्व में किसी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करने की हिदायत दिया। साथ ही किसी को नशा करने की सलाह नहीं देने की बात कहीं गयी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही प्रशासन को विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग अपील की गयी। मौके पर दारोगा महोनर प्रसाद केसरी, गोवर्धन प्रसाद, एजाज कौशर, मुख्य पार्षद रंधीर कुमार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि साकेत कुमार, नथूनी आलम, जामुन राय, भोला राय, महेश मांझी, नेहाल अहमद, प्रवीण कुमार झा आिद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uLHZij

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad