निर्भय सिंह हत्याकांड में पांच आरोपी पर हुआ नामजद एफआईआर - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Monday, March 2, 2020

निर्भय सिंह हत्याकांड में पांच आरोपी पर हुआ नामजद एफआईआर


बेगूसराय| खम्हार गांव में हुए कांग्रेस नेता अंजनी कुमार के भाई निर्भय कुमार सिंह उर्फ खोनमा हत्याकांड में पांच बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजवेंदु प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता रामसागर सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें जहर खिला कर हत्या करने की बात कही है। पीड़िता का कहना है कि शनिवार के दिन अनिल सिंह और रामविनय सिंह उनके पुत्र निर्भय को बकाया पैसा का हिसाब करने के लिए ले गया। उनका कहना है कि गांव के ही रामविनय सिंह, अनिल सिंह, महंत श्याम बिहारी दास, रौशन कुमार और गुलशन कुमार ने जहर खिला कर उनके पुत्र को मार दिया है। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव में ही प्रमोद सिंह के खेत में निर्भय का शव बरामद किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3an8KJ7

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad