गरीब लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास योजना व ग्रामीण योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला विधान पार्षद सह सत्ता पक्ष के उप मुख्य सचेतक रजनीश कुमार ने सदन में उठाया। उन्होंने विधान परिषद में ग्रामीण विकास मंत्री की उपस्थिति में तारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि आखिर क्या वजह है कि तेघड़ा प्रखंड के फुलवड़िया-1, 2 व 3 एवं शोकहारा-1 व 2 के अलावे निपनियां, मधुरापुर, बारो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि एसईसीसी-2011 में डाटा नगर परिषद में शामिल कर लिया गया था। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में उक्त डाटा को स्थानांतरित करने के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के परिपत्र-7 में संलग्न निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके स्थानांतरित होते ही योजना का लाभ इन पंचायतों को मिलने लगेगा। यह जानकारी विधान पार्षद के निजी सचिव विकास कुमार ने दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39oqvI8
No comments:
Post a Comment