शराब की धड़-पकड़ को लेकर जिले में लगाया विशेष स्निपर डॉग, सोशल मीडिया पर भी नजर - Dainik Darpan

Hot

Post Top Ad

Wednesday, March 4, 2020

शराब की धड़-पकड़ को लेकर जिले में लगाया विशेष स्निपर डॉग, सोशल मीडिया पर भी नजर


शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली मनाये जाने को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट की सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि, गणमान्य व समाजसेवियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली पर्व को संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के साथ अपनी पूरी सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने-अपने सुझाव भी दिए। जिसका स्वागत करते हुए डीएम ने सभी सदस्यों सुझाओं पर अमल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिले में उल्लासपूर्ण वातावरण में पूरी शांति एवं भाईचारे के साथ होली पर्व मनाया जा सकता है। असमाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था में विघ्न डालने की आशंका में धारा 107 के तहत काफी संख्या में प्राप्त प्रस्तावों पर बॉन्ड डाउन किया गया है। इधर प्रशासन द्वारा जिला साइबर सेल सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देते कहा कि पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर आईटी एक्ट के तहत कड़ी करवाई की जाएगी। कहा कि डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी है। डीजे बजाते पकड़े जाने पर जब्ती के साथ ही कड़ी करवाई होगी। डीएम ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती की बात करते हुए कहा कि इसे लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। एसपी अनिल कुमार ने कहा कि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शराब की धड़ पकड़ को लेकर जिले में विशेष स्निपर डॉग को लगाया गया है। जो 4-5 फ़ीट जमीन के अंदर शराब को सुंध कर भी पता लगा लेगा। इधर सुरक्षा को लेकर सभी थानों को सघन गश्ती के साथ ही वाहनों पर विशेष नजर रखने एवं जांच करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश चंद्र झा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला, राजद जिलाध्यक्ष असफाक उर्फ चांद समेत अन्य गणमान्य व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

होली को लेकर 50 लोगों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई

पुरनहिया|होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव के नेतृत्व में शांति व सौहार्द बिगाड़ने वाले बराही मोहन, चक सोनोल, चिरैया, चकफतेहा गांव के चिन्हित 50 लोगों पर धारा 107, 116(3) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि जिन 50 लोगों को चिन्हित किया गया है, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। अन्य गांव से जुड़े ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है।

शांतिपूर्ण माहौल में उत्साह के साथ मनाएं होली

बथनाहा|होली व पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। कहा कि पुलिस प्रशासन सभी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार है। उन्होंने पर्व के दाैरान शराब पीकर अश्ललील हरकत करने वाले एवं डीजे पर अश्ललील गाना बजाने वालों को चेतावनी देते कहा कि पकड़े जानेपर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने के साथ ही अराजतत्व की सूचना प्रशासन को देने का आग्रह किया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, वार्ड संघ प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश राय, मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन उर्फ बबलू झा के अलावे गणमान्य व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हुड़दंग करने व अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई

बैरगनिया|होली पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भकुरहर प्राथमिक विद्यालय के सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता सीओ अमित कुमार ने की। इस दौरान शराब का सेवन करने वालों व शराब धंधेबाजों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं। साथ ही उपस्थित लोगों ने शराब का सेवन करने ब्रिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने हुड़दंग करने वाले एवं अश्लील गाना बजाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। श्री बैठा ने कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने की की अपील की। उपस्थित लोगों को होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सपन्न कराने का संकल्प लिया। मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण मिश्रा, गुफरान असद खान, प्रभावती देवी, रामबालक साह, शंकर प्रसाद, रवि गुप्ता, लालपरी देवी, संगीता देवी, शोभा देवी, इंदु देवी, सतीश कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।

बैरगनिया की बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य।

बैठक में शामिल डीएम,एसपी व जनप्रतिनिधि व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathanaha News - special sniper dog put in place in the district due to liquor torso also on social media
Bathanaha News - special sniper dog put in place in the district due to liquor torso also on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ijj88L

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad