चर्चित और सनसनीखेज रोशन कुमार हत्याकांड में मुफ्फसिल पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में नामजद आरोपी बिहारी समेत तीन शामिल है। उल्लेखनीय है कि 29 फरवरी को बदमाशों ने रोशन और उसके चचेरे भाई कन्हैया कुमार को हथियार के दम पर अगवा कर लिया था फिर टॉर्चर कर बदमाशों ने रोशन की गोली मारकर हत्या कर दिया था। कन्हैया कुमार किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला था। सोमवार की दोपहर पुलिस ने हेमरा में एक बगीचे से रौशन का शव बरामद किया। मृतक रोशन हेमरा में किराए के मकान में रहता था, वह मटिहानी थाना के छितरौर का निवासी था। सूत्रों के अनुसार बिहारी की गिरफ्तारी विष्णुपुर दियारा में एक रिश्तेदार के यहां से हुई है। पुलिस ने उक्त रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया है जिनके यहां बिहारी ठहरा हुआ था।
वहीं पुलिस ने हत्या के बाद हथियार रखने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष राजवेंदु प्रसाद ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। मृतक रौशन श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज के पास फास्ट फूड की दुकान
चलाता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39phNsQ
No comments:
Post a Comment